श्री माता वैष्णो देवी के पावन धाम कटरा में विद्या भारती के देशभर से आए 35 शिक्षाविदों ने शिक्षा के विविध आयामों पर गहन चिंतन-मंथन किया।
बैठक में विद्या भारती के शिक्षा मॉडल के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकटोत्सव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, वंदे मातरम् के 150वें वर्ष, परीक्षा परिणामों की गुणवत्ता वृद्धि, आचार्य प्रशिक्षण, शैक्षिक नवाचार, संस्कार एवं मूल्याधारित शिक्षा, विद्यालयों में तकनीक के प्रभावी उपयोग, कौशल शिक्षा, छात्र विकास, संगठन विस्तार तथा आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के समापन पर सभी शिक्षाविदों ने माता रानी के श्रीचरणों में प्रार्थना की कि विद्या भारती का सेवा, संस्कार और शिक्षा का यह महायज्ञ निरंतर राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।
"सा विद्या या विमुक्तये" के पावन आदर्श को साकार करते हुए विद्या भारती शिक्षा के माध्यम से संस्कारित, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्रनिष्ठ भारत के निर्माण हेतु निरंतर अग्रसर है।
इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी एवं क्षेत्रीय मंत्री के रूप में डॉ. सौरभ मालवीय की उपस्थिति रही.
26 जून से 28 जून 2026




No comments:
Post a Comment