दिनांक-14-03-2026 से 15-03-2026 तक
सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड गोरखपुर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सौरभ मालवीय (क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश), माननीय विजय उपाध्याय (संयोजक शिशु वाटिका), माननीय शैलेश सिंह जी (प्रांत मंत्री गोरक्ष प्रांत), श्री राम सिंह जी (शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक), श्रीमती हीरा सिंह (सह क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख) डाॅ. नीना अस्थाना (मंत्री,सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुण्ड गोरखपुर) तथा विभिन्न क्षेत्रों की शिशु वाटिका प्रमुख उपस्थिति रहीं।
मुख्य अतिथि सौरभ मालवीय जी ने शिशु वाटिका प्रांत प्रमुख एवं सह प्रांत प्रमुख बहनों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके क्षेत्रीय प्रांतीय एवं विद्यालय की शिशु वाटिका में उनके दायित्वों के क्रियान्वयन, बच्चों की गतिविधियों के विवरणों पर विस्तृत समीक्षा की तथा उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिशु वाटिका में कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने नवीन सत्र के लिए शिशु वाटिका के विभिन्न दायित्वों एवं कार्य बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में शैलेश सिंह जी ने कहा कि शिशु वाटिका का आधार वाल्मीकि आश्रम शिक्षा पद्धति होना चाहिए तथा भरत, लव-कुश जैसे श्रेष्ठ बालकों का निर्माण होना चाहिए ,जिससे श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो.
कार्यक्रम का समापन आभारज्ञापन एवं शांति मंत्र से हुआ।
x










No comments:
Post a Comment