Monday, March 30, 2026

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है : सौरभ





विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण टोली एवं प्रदेश निरीक्षक बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने कहा कि विद्या भारती की आधुनिक प्रशिक्षण पद्धति “परम्परा और तकनीक का संतुलित संगम” है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन अपने प्रत्येक विद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं आधुनिक तकनीक के समन्वय पर विशेष बल देगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है और इसके माध्यम से शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं की दक्षता में निरंतर वृद्धि होती है। इसी उद्देश्य से बैठक में वर्ष भर की कार्ययोजना का निर्माण किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही डॉ. राम मनोहर जी का विशेष सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई।
क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश सिंह जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

30 मार्च 2026

No comments:

Post a Comment

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय संत परम्परा के संवाहक, मां भारती की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले विद्या भारती पूर...