Friday, February 13, 2026

आत्मीय भेंट





लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन (हरिद्वार) के शिल्पकार संत स्वरूप श्री आशीष गौतम जी से आज लखनऊ स्थित कुशीनगर के विधायक श्री पी. एन. पाठक जी के सरकारी आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान के सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण एवं लोकमंगल से जुड़े विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। संत स्वरूप आशीष गौतम जी ने दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने आगामी आयोजनों एवं जनजागरण अभियानों की जानकारी भी साझा की।

विधायक पी एन पाठक जी ने संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए ऐसे संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर शहर के अनेक प्रमुख नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने दिव्य सेवा संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

No comments:

Post a Comment

प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य

चन्दन चौकी, लखीमपुर खीरी के जंगलों में सुबह की सैर सचमुच प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य का अनुभव कराती है। भारत-नेपाल सीमा के समीप बसे ये गांव हर...