Monday, January 26, 2026

सप्तचंडी यज्ञ सम्पन्न















देवरिया। लार. पटनेजी.
शासकीय अधिवक्ता श्री नवनीत मालवीय के आवास पर ग्राम पटनेजी में आयोजित सप्तचंडी यज्ञ का समापन धार्मिक एवं सामाजिक गरिमा के साथ हुआ। 
समापन अवसर पर जिला अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने शारीरिक रूप से पूर्णतः विकलांग विनय शर्मा को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। 
इसके साथ ही समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं एवं बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सलेमपुर अलका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया गया।
आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नवनीत मालवीय ने कहा  कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सहयोग और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यानन्द दुबे ने की.

No comments:

Post a Comment

टीवी पर लाइव

लोकतंत्र में विपक्ष को धरना-प्रदर्शन करने और सरकार की नीतियों का विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह विरोध सदन, संविधान और लोकतांत्रिक मर...