Friday, March 6, 2026

टीवी पर लाइव




भारतीय जनता पार्टी की यह विशेषता मानी जाती है कि वह अपने संगठन को लोकतांत्रिक परंपरा और संगठनात्मक अनुशासन के आधार पर चलाती हैं। इसी कारण पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष पद तक पहुंचने की संभावना बनी रहती है।

उदाहरण के रूप में देखें तो अमित शाह और नड्डा जी जैसे नेता संगठन में लंबे समय तक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए आगे बढ़े और बाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसी तरह नरेन्द्रमोदी जी भी संगठन के एक साधारण कार्यकर्ता और प्रचारक के रूप में शुरुआत करके देश के प्रधानमंत्री बने।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन में परिश्रम, समर्पण और विचारधारा के प्रति निष्ठा के आधार पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यही कारण है कि पार्टी अक्सर यह कहती है कि “यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है।”

No comments:

Post a Comment

प्रतिभा, परिश्रम और प्रस्तुति सफलता के प्रमुख आधार हैं : डॉ. सौरभ मालवीय

  लखीमपुर खीरी। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में रविवार को मेधा सम्मान समारोह एवं तरुण महोत्सव ...