Thursday, November 19, 2026

जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव






























कानपुर। जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के 47वें वार्षिकोत्सव में महामहिम पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के संस्थापक श्री आशीष गौतम जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्या भारती परिवार के पदाधिकारीगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। सभी अतिथियों का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रेरणादायी रहा।
विद्यालय परिवार को 47वें वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।

No comments:

Post a Comment

सौभाग्य का क्षण महामहिम का सान्निध्य!

  कानपुर के जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के 47वें वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस विद्यालय से मेरा पुराना आत्मीय स...