Tuesday, December 9, 2025

कौशांबी के कुबरी घाट का विकास


उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू तहसील स्थित कड़ा धाम के कुबरी घाट को नई पहचान देते हुए आरती स्थल का विकास कार्य लगभग पूर्ण करा दिया है। लगभग 02.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाएगी।
 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 9 दिसम्बर 2025 को लखनऊ में यह जानकारी देते हुए बताया कि  इक्यावन शक्ति पीठों में से एक मां शीतला धाम मंदिर श्रद्धालुओं के प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह विकास कार्य उसी श्रद्धा और सुविधा को समर्पित है। कौशांबी जिला धार्मिक पर्यटन मानचित्र का जगमगाता सितारा है। भगवान बुद्ध की भूमि, हिन्दू आस्था का भी बड़ा केंद्र है। कुबरी घाट धार्मिक महत्व से जुड़ा स्थल है। आगंतुकों को धार्मिक क्रियाकलापों में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसलिए आरती स्थल के विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। सैकड़ों वर्षों से शीतला धाम कड़ापीठ शक्ति उपासकों का केंद्र रहा है। स्कंद पुराण के अनुसार देवी सती के शरीर के टुकड़े जहां भी गिरे वहीं एक शक्तिपीठ स्थापित हुआ। कराकोटम जंगल में जिस स्थान पर सती का दाहिना कर गिरा, वही स्थान वर्तमान में कड़ा धाम के नाम से देश-दुनिया में विख्यात है। कौशांबी का कड़ा धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्ष 2025 की पहली छमाही में लगभग 14.76 लाख से अधिक पर्यटक जनपद आए, जिनमें बड़ी संख्या मां शीतला के दर्शन करने वालों की थी। राज्य सरकार का प्रयास है कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में कुबरी घाट पर आरती स्थल विकसित कर श्रद्धालुओं को वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। आगे भी इस क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
लखनऊ: 09 दिसम्बर, 2025

No comments:

Post a Comment

संकल्प से सिद्धि : नये भारत का निर्माण होगा

देश में भ्रष्टाचार, गरीबी और निरक्षरता जैसी समस्याएं एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इससे निपटने के लिए जनता और सरकार दोनों को ही मिलकर काम करना ...