Monday, February 26, 2024

मेरी पुस्तक भारतीय राजनीति के महानायक : नरेन्द्र मोदी




मा.कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय (लखनऊ विश्वविद्यालय) के हाथों में मेरी पुस्तक 'भारतीय राजनीति के महानायक : नरेन्द्र मोदी'
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व अत्यंत विराट है। उनके व्यक्तित्व की भांति उनके कार्य भी बहुत ही महान हैं। वह भारत की गौरवशाली प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। उनके कृतित्व में भारतीय संस्कृति के दर्शन होते हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही देश की पौराणिक नगरी अयोध्या में भूमि पूजन कर चांदी की ईंट और चांदी के फावड़े से ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी थी। जिस समय वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे उस समय देश के करोड़ों लोग अपने घरों में टेलीविजन पर उन्हें देख रहे थे। वे इस स्वर्णिम क्षणों के साक्षी बने थे। 
 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को रेखांकित करती मेरी पुस्तक  *भारतीय राजनीति के महानायक : नरेन्द्र मोदी* आप सभी के समक्ष है। यह पुस्तक समकालीन भारत का एक ऐतिहासिक प्रमाण है, जो भविष्य में लोगों को उनके व्यक्तित्व एवं  केंद्र सरकार की योजनाओं और श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व से परिचित कराएगी।
आप सभी का प्यार इस पुस्तक को मिलें। 
आभार 

No comments:

Post a Comment

प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य

चन्दन चौकी, लखीमपुर खीरी के जंगलों में सुबह की सैर सचमुच प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य का अनुभव कराती है। भारत-नेपाल सीमा के समीप बसे ये गांव हर...