Thursday, March 5, 2015

मीडिया चौपाल




10 और 11 अक्टूबर 2015 को ग्वालियर शहर में आयोजित मीडिया चौपाल में मंचासीन

मुलाक़ात


भोपाल में आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र कोहली जी के साथ

Tuesday, March 3, 2015

सुमंगलम प्रभा मासिक पत्रिका नदी


लखनऊ में सुमंगलम प्रभा मासिक पत्रिका नदी अंक संपादक राजकुमार जी बीजेपी प्रदेश मंत्री समीर सिंह जी और प्राध्यापक डॉ. हरमन सिंह। पत्रिका संग्रहणीय है।   
शुभकामनाएं 

Saturday, February 28, 2015

चर्चा



दिव्य भोजन के बाद मोदी सरकार : बजट पर --देश के चर्चित राजनीतिक विश्लेषक संजय द्विवेदी मीडिया प्राध्यापक डॉ श्रीकांत सिंह जनसंपर्क के दक्ष डॉ पवित्र श्रीवास्तव युवा लेखक लोकेन्द्र सिंह।


Wednesday, February 11, 2015

आभार



मेरे प्रिय और आत्मीय डॉ. सौरभ मालवीय ने जब मीडिया विमर्श के तत्वावधान में आयोजित पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान समारोह (7 फरवरी 2015) में आभार प्रदर्शन किया तो उनके शब्दों पर साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े श्रोता भी मुग्ध हो उठे। आभार... शानदार आभार के लिए।
संजय द्विवेदी 

Friday, January 16, 2015

अनुकरणीय कार्य


समाज अपने छोटे छोटे प्रयोगों से कितना श्रेष्ठ बन जाता है। इसका एक उदाहरण पुना की सड़कों पे चलते दिखा,२० साल पहले रामबाग मुहल्ले के लोगों  ने सार्वजानिक स्थान का चयन किया और अनेक प्रकार के समाचार पत्र /पत्रिकाएं सुबह ७ बजे से रात्रि १० बजे तक मुफ्त में सभी पाठकों के लिए उपलब्ध रहता है। साथ ही कुछ ध्येय वाक्य भी लिखा मिलता और स्वक्षता के लिए कूड़ा पात्र भी रखा गया है। अनुकरणीय कार्य।

देशी क्रांति यज्ञ



7 अक्टूबर 1905 को पुणे शहर में विलायती वस्त्रों के होली दहन का,तेज पुंज राष्ट्र भक्ति का और निष्ठावान जनशक्ति का प्रतिक यह पवित्र स्मारक।  
 20 वी सदी के आरम्भ में भारत वर्ष पर अंग्रेज शासन का अत्याचारी राज चल रहा था।  अंग्रेज शासन की दमनकारी और कुटिल राजनीति के विरोध में सम्पूर्ण भारत में स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति ज्वालायें भड़क उठी थी।  राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत अनेक क्रांतिवीर भारत माता की सौगंध खाकर उस स्वतंत्रता यज्ञ में सम्मिलित हुए थे।  इन्ही में से एक तेजस्वी राष्ट्र भक्त स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर।

प्राक्कथन

देश के लोगों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। हर योजना का उद्देश्य होता है कि उसका लाभ हर व्यक्ति त...