लखनऊ। विद्या भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बालिका शिक्षा की समीक्षा बैठक निराला नगर, लखनऊ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बालिका शिक्षा के विस्तार, गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने कहा कि “सर्व समाज के लिए शिक्षा सुनिश्चित करना तथा नारी शक्ति के जागरण हेतु बालिका शिक्षा को केन्द्र में रखना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा केवल सामाजिक परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
बैठक में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, तथा समाज में उनके नेतृत्वकारी योगदान को बढ़ाने के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, विद्यालय स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर रेखा चूड़ासमा एवं उमाशंकर मिश्र जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचारों से बैठक को समृद्ध किया।




No comments:
Post a Comment