Wednesday, August 19, 2026

नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा की क्षेत्रीय टोली बैठक सम्पन्न







लखनऊ। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा की क्षेत्रीय टोली की बैठक निराला नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक के समापन सत्र में डॉ. सौरभ मालवीय ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य बालकों में भारत-केंद्रित शिक्षा का संचार, नैतिक मूल्यों का विकास और आध्यात्मिक भाव की जागृति करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बालक के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है। भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुड़ी शिक्षा बालकों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।

डॉ. मालवीय ने कहा कि नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में सत्य, अनुशासन, सेवा, संवेदना, कर्तव्यबोध और राष्ट्रनिष्ठा जैसे जीवन-मूल्यों का विकास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती इसी दृष्टि के साथ शिक्षा को संस्कार और चरित्र निर्माण का माध्यम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा को विद्यालयों में अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक रूप से लागू करने, आचार्यों के प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों में भारतीय जीवन-दृष्टि के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

No comments:

Post a Comment

नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा की क्षेत्रीय टोली बैठक सम्पन्न

लखनऊ। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा की क्षेत्रीय टोली की बैठक निराला नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक के सम...