लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एक विशेष मीडिया अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सर्वेश तिवारी ने डिजिटल मीडिया और टीवी मीडिया के बदलते स्वरूप पर विस्तार से जानकारी साझा की। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य मीडिया के छात्रों और नवोदित पत्रकारों को व्यावहारिक एवं पेशेवर ज्ञान प्रदान करना था।
अपने संबोधन के दौरान डॉ. तिवारी ने डिजिटल एवं टीवी मीडिया में “ब्लैंक स्क्रीन” की स्थिति पर गंभीरता से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यदि एंकर या रिपोर्टर के पास विषय की स्पष्ट समझ, कंटेंट क्लैरिटी और पर्याप्त तैयारी नहीं होती, तो इसका सीधा प्रभाव उसकी विश्वसनीयता और पेशेवर प्रगति पर पड़ता है।
कार्यक्रम में एंकरिंग और रिपोर्टिंग के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विशेष चर्चा की गई। डॉ. तिवारी ने कहा कि एक अच्छा एंकर केवल समाचार पढ़ने वाला नहीं होता, बल्कि समाचार को समझकर, विश्लेषण करते हुए और दर्शकों से जुड़ाव बनाकर प्रस्तुत करता है।
इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, टीवी जर्नलिज़्म, कंटेंट प्रेज़ेंटेशन, भाषा की स्पष्टता, बॉडी लैंग्वेज तथा स्क्रीन प्रेज़ेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को नियमित अभ्यास, सतत अवलोकन और आत्म-सुधार पर निरंतर कार्य करने की सलाह दी। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।
विभागाध्यक्ष डॉ सौरभ मालवीय ने सत्र को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। संचालन डॉ. कृतिका अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में विभाग के सभी शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment