Friday, December 17, 2021

प्राक्कथन


डॉ. सौरभ मालवीय ने अपनी पुस्तक ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ में भाजपा-नीत सरकार के संकल्प तथा उस संकल्प को पूर्ण करने के अथक प्रयास को दर्शाया है। योगी श्री आदित्य नाथ के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन को सुखी एवं समृद्ध करने के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा शासन की लगभग साढ़े चार वर्ष की समयावधि में उत्तर प्रदेश ने लगभग सभी क्षेत्रों में उन्नति की है। कृषि, उद्योग, रोजगार, आवास, परिवहन, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, धर्म, संस्कृति, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में योगी सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजन को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अनाथ बच्चों के भरण-पोषण की भी व्यवस्था की गई है। जिन परिवारों में कोई कमाने वाला व्यक्ति नहीं है, सरकार उन्हें भी वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। निर्धन परिवार की लड़कियों एवं दिव्यांगजन के विवाह लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है। निराश्रित गौवंश के संरक्षण पर भी योगी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। नि:संदेह सरकार अपने वादों पर शत-प्रतिशत खरी उतरी है।      

मालवीय जी राष्ट्रवादी विचारों के प्रहरी हैं। उनकी लेखनी धर्म, समाज, संस्कृति, राष्ट्रबोध एवं मानवदर्शन से ओतप्रोत है। इस पुस्तक में भी उन्होंने जन साधारण के हित को सर्वोपरि रखा है। उनका पुनीत उद्देश्य यही है कि राज्य के सभी पात्र व्यक्तियों को उन सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो, जो योगी सरकार ने उनके कल्याण के लिए प्रारम्भ की हैं। इस पुस्तक के माध्यम से मैं मालवीय जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। इस महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी पुस्तक के लिए उन्हें आशीष मंगलकामनाएं एवं बधाई देता हूं।       
केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री 
उत्तर प्रदेश 

No comments:

Post a Comment

आम्बेडकर, समरसता और संघ

डॉ. सौरभ मालवीय   देश में सामाजिक समता एवं सामाजिक न्याय के लिए प्रमुखता से स्वर मुखर करने वालों में डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर का नाम अग्रणीय ह...