Sunday, August 2, 2026
हर हर महादेव
श्रावण मास के पावन अवसर पर मेरे निवास 'विप्र कुंज' में देवाधिदेव महादेव, भोलेनाथ भगवान शिव का पूजन, अर्चन एवं पावन रुद्राभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह दिव्य अनुष्ठान भगवान शिव की असीम कृपा एवं आशीर्वाद का प्रतीक है।
प्रार्थना है कि भगवान भोलेनाथ की अनुकंपा समस्त आत्मीय स्वजनों, मित्रों एवं भक्तजनों पर सदैव बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रकाश निरंतर फैलता रहे।
हर हर महादेव!
ॐ नमः शिवाय।
Saturday, August 1, 2026
प्रदेश निरीक्षक बैठक सम्पन्न
लखनऊ (निरालानगर)। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की चारों प्रांतीय समितियों की आठ समितियों के प्रदेश निरीक्षकों की बैठक निरालानगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी तथा सह संगठन मंत्री श्री राममनोहर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में सभी प्रदेश निरीक्षकों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र की कार्ययोजना एवं प्रगति से अवगत कराया। साथ ही आगामी सत्र की योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मार्गदर्शकों ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने तथा योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
Friday, July 31, 2026
Subscribe to:
Posts (Atom)
पंडित नेहरू अटलजी से स्नेह करते थे
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू अटलजी से बहुत स्नेह करते थे. उन्हें नेहरू जी का आशीष प्राप्त था. उस समय की बात है, जब पंडित...
-
डॉ. सौरभ मालवीय स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन से विश्व को परिचित करवाया। वह ज्ञान का अथाह भंडार थे। उनकी शिक्षाएं अनमोल हैं, तभी तो वह...
-
डॉ. सौरभ मालवीय ‘नारी’ इस शब्द में इतनी ऊर्जा है कि इसका उच्चारण ही मन-मस्तक को झंकृत कर देता है, इसके पर्यायी शब्द स्त्री, भामिनी, कान...
-
डॉ. सौरभ मालवीय किसी भी देश के लिए एक विधान की आवश्यकता होती है। देश के विधान को संविधान कहा जाता है। यह अधिनियमों का संग्रह है। भारत के संव...




























.jpg)







.jpg)

.jpg)














