भारतीय जनता पार्टी के प्रखर प्रवक्ता श्री राकेश त्रिपाठी जी का विद्या भारती के क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर में आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षिक एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संवाद के दौरान भारतीय संस्कृति एवं संस्कारपरक शिक्षा के प्रसार हेतु विद्या भारती द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'शिशु मंदिर संदेश' उन्हें सप्रेम भेंट की गई।
यह आत्मीय भेंट राष्ट्र निर्माण, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के विविध आयामों पर सकारात्मक विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण अवसर रही।




No comments:
Post a Comment