Saturday, August 1, 2026

प्रदेश निरीक्षक बैठक सम्पन्न















लखनऊ (निरालानगर)। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की चारों प्रांतीय समितियों की आठ समितियों के प्रदेश निरीक्षकों की बैठक निरालानगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी तथा सह संगठन मंत्री श्री राममनोहर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में सभी प्रदेश निरीक्षकों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र की कार्ययोजना एवं प्रगति से अवगत कराया। साथ ही आगामी सत्र की योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मार्गदर्शकों ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने तथा योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

प्रदेश निरीक्षक बैठक सम्पन्न

लखनऊ (निरालानगर)। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की चारों प्रांतीय समितियों की आठ समितियों के प्रदेश निरीक्षकों की बैठक निरालानगर स्थित क्...