Monday, April 13, 2026

सामाजिक सुधार के मनीषी थे डॉ. भीमराव अम्बेडकर : सौरभ मालवीय





लखीमपुर खीरी। सामाजिक समरसता मंच द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला पंचायत सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए सौरभ मालवीय ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार के मनीषी भी थे।
उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के “स्व” को जागृत करने का कार्य किया और समानता, न्याय तथा बंधुत्व जैसे मूल्यों को स्थापित करने हेतु आजीवन प्रयासरत रहे। उनका जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
सौरभ मालवीय ने आगे कहा कि डॉ. अम्बेडकर के प्रयासों से वंचित एवं उपेक्षित वर्गों को मुख्यधारा में आने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे सामाजिक समरसता को बल मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अवध प्रान्त के मा. संघचालक, संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र जी, नरेंद्र जी, रामनरेश जी, नगर विधायक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय संत परम्परा के संवाहक, मां भारती की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले विद्या भारती पूर...