Friday, February 6, 2026

फैक्ट चेकिंग पर कार्यक्रम






लखनऊ। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय में आज डीपफेक, एआई टूल्स एवं फैक्ट चेकिंग विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीटीआई के चीफ सब-एडिटर श्री गौरव ललित शर्मा ने विद्यार्थियों को समसामयिक डिजिटल चुनौतियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मालवीय ने कहा कि फेक न्यूज न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और संस्थानों की छवि को भी धूमिल करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्य, नैतिकता और जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखें तथा किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व उसका तथ्यात्मक सत्यापन अवश्य करें।

मुख्य वक्ता श्री गौरव ललित शर्मा ने सरल शब्दों में बताया कि डीपफेक क्या है और एआई की मदद से फर्जी ऑडियो-वीडियो कैसे तैयार किए जाते हैं। उन्होंने छात्रों को Resemble (Voice Cloner), Eleven Labs, Ghostarchive, Archive Today और Wayback Machine जैसे उपयोगी टूल्स की जानकारी दी, जिनकी सहायता से डिजिटल सामग्री को सुरक्षित रखने और फैक्ट चेकिंग में मदद मिलती है।

उन्होंने फैक्ट चेकिंग के आवश्यक बिंदुओं तथा चरणबद्ध प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृतिका अग्रवाल ने किया.

No comments:

Post a Comment

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय संत परम्परा के संवाहक, मां भारती की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले विद्या भारती पूर...