अपनी पुस्तक ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से भाजपा सरकार की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। लोगों को सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी हो, जिसके कारण वे इन योजनाओं का लाभ उठा सके।
केंद्र और राज्य सरकारें नागरिकों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। प्रत्येक योजना का यही उद्देश्य होता है कि उसका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। जब योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचता है, तो वह योजना सफल हो जाती है। इस समय देश में लगभग डेढ़ सौ योजनाएं चल रही हैं। इनमें कई ऐसी पुरानी योजनाएं भी हैं, जिनके नाम परिवर्तित कर दिए गए हैं। इनमें कई ऐसी योजनाएं भी हैं, जो लगभग बंद हो चुकी थीं और उन्हें पुन: प्रारम्भ किया गया है। इनमें कुछ नई योजनाएं भी सम्मिलित हैं। देश में दो प्रकार की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। पहली योजनाएं वे हैं, जो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। इस तरह की योजनाएं पूरे देश या देश के कुछ विशेष राज्यों में संचालित की जाती हैं। दूसरी योजनाएं वे हैं, जो राज्य सरकारें चलाती हैं। राज्य में संचालित अधिक योजनाएं केंद्र द्वारा ही चलाई जाती हैं। इनके कार्यान्वयन पर व्यय होने वाली राशि का एक बड़ा भाग केंद्र सरकार वहन करती है और एक भाग राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई स्वतन्त्र योजनाएं प्रारम्भ की है जो परिणाममूलक भी दिखती है।
इस पुस्तक का उद्देश्य यही है कि पात्र लोग उन सभी योजनाओं का लाभ उठाएं, जो सरकार उनके कल्याण के लिए चला रही है। इन योजनाओं की जानकारी संबंधित मंत्रालयों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है साथ ही अखबार, सरकारी दस्तावेजों एवं मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एवं सहयोगियों से प्राप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि समय-समय पर योजनाओं में आंशिक रूप से परिवर्तन भी होता रहता है। उनकी इस पुस्तक का विमोचन हाल ही में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।
No comments:
Post a Comment