Thursday, April 30, 2026

टीवी पर लाइव

 



महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता!
 देश की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता अटूट और निरंतर है। जहां एक ओर विपक्ष का महिला विरोधी आचरण बार-बार सार्वजनिक जीवन में उजागर हुआ है, वहीं भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अवसर देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय इस दिशा में मील का पत्थर हैं, जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करते हैं।
इसके विपरीत, विपक्ष के कई नेताओं के बयान और व्यवहार महिलाओं के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाते हैं, जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि समाज के लिए भी गलत संदेश देता है।

No comments:

Post a Comment

संकल्प से सिद्धि : नये भारत का निर्माण होगा

देश में भ्रष्टाचार, गरीबी और निरक्षरता जैसी समस्याएं एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इससे निपटने के लिए जनता और सरकार दोनों को ही मिलकर काम करना ...